फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरपीएफ जवान के साहस से बची मासूम की जान

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 पर ट्रेन से गिर रहे बच्चे को बचाते आरपीएफ के सिपाही कु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-7 पर बुधवार सुबह आरपीएफ के एक जवान ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक मासूम बच्चे की जान बचा ली। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप में गिरने ही वाला था कि तभी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने दौड़ लगाकर उसे हवा में ही लपक लिया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बुधवार सुबह प्लेटफॉर्म-7 पर रोजमर्रा की तरह यात्रियों की चहल-पहल थी। सुबह लगभग 10:42 बजे ट्रेन संख्या 12919 (मालवा एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी। आठ मिनट के निर्धारित ठहराव के बाद सुबह 10:50 बजे जैसे ही ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई, तभी एक यात्री परिवार जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर किसी तरह चलती ट्रेन में चढ़ गया। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार बढ़ते ही उसकी पत्नी चढ़ने में असमर्थ रही और प्लेटफॉर्म पर ही छूट गई। पत्नी को पीछे छूटता देख बदहवास यात्री ने चलती ट्रेन के पायदान पर संतुलन खो दिया और बच्चे को नीचे उतारने का प्रयास करने लगा। इसी आपाधापी में ट्रेन की गति के कारण बच्चे का हाथ पिता की ग्रिप से छिटक गया और वह सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के जानलेवा गैप में समाने लगा।
विज्ञापन


सिपाही कुलदीप ने सूझबूझ से लिया काम
प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 पर सुबह 8 से शाम 4 बजे की शिफ्ट में तैनात आरपीएफ के सिपाही कुलदीप ट्रेन पासिंग की ड्यूटी पर मुस्तैद थे। चीख-पुकार सुनते ही कुलदीप ने बिना एक सेकंड गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़ लगा दी। कुलदीप ने फुर्ती दिखाते हुए बच्चे को ट्रैक पर गिरने से ठीक पहले हवा में ही लपक लिया और खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 पर ट्रेन से गिर रहे बच्चे को बचाते आरपीएफ के सिपाही कु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें