फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लाडो लक्ष्मी योजना में कहीं रद्द तो कहीं दस्तावेज लंबित, परेशान हो रही महिलाएं

Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
राजकुमारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करने वाली कई महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी का आवेदन रद्द हो रहा है तो किसी के दस्तावेज सत्यापित नहीं हो पा रहे।
वहीं महिलाओं की लाइव फोटो आधार कार्ड से मैच नहीं हो रही है। इन तकनीकी खामियों और त्रुटियों के कारण महिलाएं बीते पांच से छह महीनों से लाडो लक्ष्मी पेंशन के लिए सीएससी केंद्रों और संबंधित सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि अभी यह समस्या आ रही है, अगर हमारे पास आते हैं तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
आधार से फोटो मैच न होने से अटका फॉर्म
छावनी निवासी राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दिसंबर में योजना के तहत आवेदन किया था। आवेदन के दौरान उनकी जीवंत फोटो आधार कार्ड से मैच नहीं कर रही है, जिससे फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी अपडेट करवा लिया है, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, शीला ने बताया कि उन्होंने जनवरी में सीएससी केंद्र से फॉर्म भरवाया था, जो तब से लंबित चल रहा है। जानकारी के अभाव में उनसे दो बार फॉर्म भर गया, जिसके चलते एक फॉर्म रिजेक्ट हो गया और दूसरा लगातार पेंडिंग दिखाई दे रहा है।
-
पति की फोटो अपलोड
छावनी निवासी दर्शनी देवी ने कहा कि गलती से उनके फॉर्म में उनकी जगह उनके पति की फोटो अपलोड हो गई थी। इसके कारण फॉर्म पूरा नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पोर्टल पर उस फोटो को डिलीट करने का कोई विकल्प नहीं मिल रहा। वह पिछले चार महीनों से सीएससी सेंटर के चक्कर काट रही हैं
विज्ञापन


आठ महीने से फंसा आवेदन, अब बता रहा रिजेक्ट
छावनी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने आठ महीने पहले आवेदन किया था। शुरुआत में पांच महीने तक मोबाइल ऐप में दस्तावेज सत्यापित नहीं हो पा रहे थे और अब एप में उनका फॉर्म रिजेक्ट दिखाया जा रहा है। जबकि उनके साथ आवेदन करने वाली अन्य महिलाओं को पेंशन मिलनी शुरू हो चुकी है।

राजकुमारी

राजकुमारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें