फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॅरिअर परामर्श कार्यक्रम में मिलेगी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय उच्च विद्यालयों में ज्ञान दान कॅरिअर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपायुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार जिले के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के सभी छात्रों को कॅरिअर चार्ट और कॅरिअर काउंसलिंग फॉर्म प्रदान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार यह कॅरिअर काउंसलिंग फॉर्म भरेंगे। इसके उपरांत 11 बजे बजे ज्ञान दान काउंसलर की ओर से विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक ली। बैठक में जिले के नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया, जोकि अपने खंड के खंड नोडल अधिकारी भी हैं। उनके साथ सभी खंड से रिपोर्टिंग टीम के तौर पर बीआरपी व एबीआरसी भी शामिल रहे।
बैठक के उपरांत बीईओ को सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं से 12वीं तक करीब 19 हजार 200 विद्यार्थियों के लिए रंगीन कॅरिअर चार्ट एवं कॅरिअर परामर्श संबंधित फॉर्म वितरित किए गए, जोकि प्रत्येक विद्यार्थी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें