छावनी के जीएमएन कॉलेज के शिक्षकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट में क्षमता निर्म
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के शिक्षकों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट में क्षमता निर्माण विषय पर व्याख्यान का किया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य आरती और एनसीसी अधिकारी अशोक कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल जगत से जुड़े नए अवसरों के प्रति जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना रहा।
यह इंटरेक्टिव सत्र अंग्रेजी विभाग एवं लैंग्वेज लैब की सह-प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति सौरोत और मेहक तलवार की ओर से संचालित किया गया। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को नई शिक्षा नीति, विभिन्न कॅरिअर विकल्प, सॉफ्ट स्किल्स सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं, क्योंकि यह उन्हें भविष्य में सही लक्ष्य निर्धारित करने और उसके अनुरूप दिशा चुनने में सहायता प्रदान करते हैं।