फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : अंबाला में नदी से मिले पांच बम, बम निरोधक दस्ते ने एक डिफ्यूज किया, जांच शुरू

Sat, 13 Mar 2021 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला में बम की सूचना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबाला में साहा खंड के पंजेल गांव में पाडलू नदी की रेत में शनिवार सुबह दो बम मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही साहा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई। बम निरोधक दस्ते ने एक बम डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद टीम को वहां से तीन और बम मिले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दो बम की सूचना पर पहुंची पुलिस को साहा के गांव पंजेल में नदी के किनारे तीन बम और मिले। इससे पहले जांच में 2 बम मिले थे। पहले बरामद किए गए बम को डिफ्यूज कर दिया गया है। इससे मौके पर धमाके की आवाज भी आई। हालांकि यह धमाके नियंत्रित आवाज में हुए।


इससे पहले की टीम यहां से निकलती, उन्हें मौके से तीन और बम मिले। अभी यह जांच का विषय है कि ये बम यहां कहां से आए। बम निरोधक दस्ते में डॉ. प्रोमिला राठी शामिल हैं। एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें