फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोषण, पढ़ाई और दिव्यांगता के बारे में दी जानकारी

Tue, 09 Dec 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर को दिया जा रहा प्र​शिक्षण। संस्था - फोटो : प्रेमशंकर की हत्या के बाद विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार के अभियान पोषण भी पढ़ाई भी के तहत जिले के खंड में आंगनबाड़ी वर्कर का प्रशिक्षण शुरू हो गया। सोमवार को प्रशिक्षण का प्रथम दिन रहा। इस प्रशिक्षण में जिलेभर की 400 वर्कर ने प्रतिभागिता की। प्रशिक्षण में वर्करों को पढ़ाई, पोषण और दिव्यांगता के बारे में सिखाया जा रहा है। पढ़ाई में सिखाया जा रहा है कि कैसे बच्चे का शारीरिक विकास करना है। बच्चे को पढ़ाने के लिए कैसे उसकी सहायता करनी है। आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बैठना सिखाने के साथ ही उसको खेल-खेल में कैसे पढ़ाया जाना है।
विज्ञापन

इसी तरह पोषण के बारे में बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी जानी है कि बच्चे को कौन सा फूड देना है और किस फूड के न दिए जाने से बच्चे में क्या कमी हो सकती है। इसके साथ ही दिव्यांगता के बारे में भी पढ़ाया जाएगा कि कितने प्रकार की दिव्यांगता होती है। अगर आंगनबाड़ी में कोई दिव्यांग बच्चा है तो कैसे उसकी सहायता करनी है और अभिभावकों से बातचीत करनी है। इस दौरान अंबाला ग्रामीण टू में पाल कौर, अनीता रानी, दीपांशु, रेखा, लीजा, शहजादपुर में मनप्रीत, अरविंद्र, सीडीपीओ विनीत व रॉकेट लर्निंग संस्था से कीर्ति, अर्बन में सीडीपीओ सुमन, नारायणगढ़ में सीडीपीओ अरविंद्र, सुपरवाइजर मास्टर ट्रेनर सोनम, अनु, राजिंद्र, सुचित्रा व रॉकेट लर्निंग संस्था से सिमरन कौर, बराड़ा में सीडीपीओ किरण, मास्टर ट्रेनर अंजू, संयोगिता, उमा, सिमर, रजनी और रॉकेट लर्निंग संस्था से जिला समन्वयक सिमरनदीप ने प्रशिक्षण दिया। इन जगहों पर मंगलवार और बुधवार को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश में दूसरे चरण में दिया जा रहा यह प्रशिक्षण

प्रदेश की बात करें तो आंगनबाड़ी वर्कर को दूसरे चरण में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट के नेतृत्व में किया जा रहा है। बराड़ा खंड की वर्कर के लिए माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना, नारायणगढ़ खंड की पंजलासा चौक पर विश्वकर्मा हाल, शहजादपुर माजरा के सामदुायिक भवन में शहजादपुर खंड के वर्कर के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ है।
विज्ञापन


प्रारंभिक बाल देखभाल व शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में कदम
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है। इसमें पहले दिन पोषण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को दूसरे दिन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगता के बारे में जागरूक किया जाएगा। रॉकेट लर्निंग संस्था से जिला समन्वयक सिमरनदीप ने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें