अंबाला सिटी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के नेतृत्व एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में बुधवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जोकि सिटी के हर्बल पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर अपराध से बचने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 260 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व राहगीरों ने भाग लिया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर सैल के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, साइबर थाना के मुख्य सिपाही नवदीप व टीम ने साइबर अपराध से बचने के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके उन्हें अपने बैंक खाता, क्रेडिट, डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।