शहर के वार्ड-7 में 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत किया गया। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। वार्ड-7 में 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत बुधवार को हुई। इन कार्यों का शुभारंभ असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल और स्थानीय पार्षद मोनिका मल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रितेश गोयल ने कहा कि पूर्व मंत्री असीम गोयल का लक्ष्य अंबाला के हर वार्ड में संतुलित और तेज विकास करवाना है। वहीं, पार्षद मोनिका मल ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया।
इसी तरह वार्ड-पांच में 50 लाख से होने वाली कार्यों की शुरूआत हुई। इन कार्यों का शुभारंभ पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रतिनिधि रितेश गोयल और डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने संयुक्त रूप से किया। वार्ड-14 में दो दिन पहले पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल की ओर से 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया था। जिन्हें अब जमीन पर उतारने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस वार्ड में 12 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों को शुरू करवाया गया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन सूद, मनीष आंनद, पार्षद मोनिका मल, हितेश जैन, रूबी सौदा, यतिन बंसल व अन्य मौजूद रहे।