फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल से एशिया में सबसे पावरफुल बना भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश भार्गव
विज्ञापन

अंबाला। राफेल के आने से अब भारत की शक्ति कई गुणा बढ़ गई है। 4.5 जनरेशन का यह लड़ाकू विमान अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। नई जनरेशन और स्टील्थ तकनीक का कोई भी लड़ाकू विमान एशिया में किसी देश के पास नहीं है। यहां तक की चीन, रूस और पाकिस्तान के पास भी ऐसा कोई लड़ाकू विमान नहीं है। चीन के पास सबसे आधुनिक विमान जे-20 और पाकिस्तान के पास एफ 16 है। भारत के दोनों ही पड़ोसी और शत्रु मुल्क इस नए राफेल के सामने कहीं नहीं ठहरते। राफेल एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यानी प्रति सेकेंड 300 मीटर। यह हैमर तकनीक से लैस है।
शक्ति संतुलन के तौर पर आया राफेल
राफेल में और भी कई खूबियों हैं जो इसे चीन के जे-20 और पाकिस्तान के एफ-16 से बेहतर बनाती हैं। राफेल के भारत में आगमन को दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन के तौर पर भी देखा जा रहा है। राफेल की खेप ऐसे समय में भारत पहुंचना और भी अधिक महत्वपूर्ण है, जब भारत का गलवान घाटी में चीन के साथ टकराव बरकरार है। इसी लिहाज से भारतीय वायुसेना ने राफेल की पहली खेप में आए पांचों विमान को गोल्डन एरो 17 स्वार्डर में शामिल कर अंबाला एयरबेस पर स्थापित किया है।
विज्ञापन

आपरेशनल बनाने के लिए दिनरात काम करेंगे एक्सपर्ट
वायुसेना के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इन पांचों विमानों को आपरेशनल बनाने के लिए वायुसेना के एक्सपर्ट दिन रात काम करेंगे। आने वाले कुछ दिनों में पांचों नए अत्याधुनिक राफेल विमान आपरेशनल हो जाएंगे। इस लिहाज से अंबाला एयरबेस पाकिस्तान और चीन की सीमा तक मिनटों में मारक क्षमता के साथ तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान की सीमा अंबाला एयरबेस से लगभग सवा 200 किलोमीटर है, जबकि चीन की सीमा करीब 300 किलोमीटर पर है। जबकि राफेल की रफ्तार 1920 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी 7 से 10 मिनट के बीच यह अपने दोनों शत्रुओं की सीमा तक पहुंचने में सक्षम है।
विज्ञापन

हर वक्त स्टैंडबाय रहेंगे राफेल
विशेष विंग कमांडर हरकीरत समेत कई अन्य पायलेट राफेल का प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। अंबाला एयरबेस पर यह विमान लगभग हर समय स्टैंडबाय रहेंगे। कमांड मिलते ही राफेल दुश्मन पर टूट पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें