चंडीगढ़ हिसार हाईवे को अगर हादसों का हाईवे कहें तो गलत नहीं होगा। इस हाईवे पर शायद ही कोई दिन ऐसा गया हो जिस दिन यह सड़क खून से लाल न हुई हो। ऐसा ही एक हादसा बुधवार सुबह इसी हाईवे पर गांव सारंगपुर के पास करीब साढ़े सात बजे हुआ। जब अंबाला के दुर्गा नगर से एक ही परिवार के करीब 17 लोग, क्रिया में शामिल होने के लिए बोलेरो में सवार होकर पटियाला के लिए निकले। जैसे ही बोलेरो गांव सारंगपुर से पंजाब के गांव लोहसिम्बली के लिए मुड़ने लगी तभी पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने टक्कर दे मारी। बोलेरो अनियंत्रित हो कर खदानों में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रेजा कार में बैठी सवारियां भी घायल हो गई। गांव वासियों ने तुरंत हादसे की सुचना कंट्रोल रूम में दी व हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाल कर शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 70 वर्षीय गुरनाम सिंह व 38 वर्षीय आशीष पाल की गंभीर हालत को देखते हुए दाखिल कर लिया गया साथ ही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
ये हुए घायल
फूल सिहं दुर्गा नगर, जीतो देवी दुर्गा नगर, जगिंद्रो औजलां, कमलेश औजलां, सुनीता औजलों, सुरेंद्र कौर दुर्गा नगर, गुरनाम सिंह दुर्गा नगर, राजरानी, कुलदीप 14 वर्षीय, 5 साल का सचिन, परमजीत, तान्या 4 साल, ऊषा और कविता।