कुरुक्षेत्र में हुई राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियन में हासिल किए पदक दिखाते हुए खिलाड़ी व संग
- फोटो : samvad
- राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उगाला के खिलाड़ियों का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कुरुक्षेत्र में 25 से 26 अप्रैल तक आयोजित हुई चौथी ओपन हरियाणा स्टेट सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। उगाला की ईगल ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अकादमी के कोच मनदीप सिंह और प्रिंस ने बताया कि खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया था। कैडेट वर्ग में रूहानी ने 36 किग्रा भार वर्ग और सहजप्रीत ने 46 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर श्रेष्ठता साबित की। वहीं, जूनियर वर्ग में गुरप्रीत सिंह ने 68 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
शान्या व जावी को मिला रजत पदक
सब-जूनियर वर्ग में शान्या ने 22 किग्रा भार वर्ग में कड़ा मुकाबला खेलते हुए रजत पदक जीता। कैडेट वर्ग में जावी ने 41 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया जबकि आदित्य ने 42 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इसके अलावा जश्नदीप सिंह ने जूनियर 50 किग्रा ने भी दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।