फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जमकर बवाल

Fri, 30 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
shopkepers talk with team members - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने पहुंची एमसीए की टीम पर एक दुकानदार ने हमला कर दिया। टीम के दो सदस्यों के साथ इस दुकानदार ने मारपीट की, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को छुड़ाया। काफी देर तक ईदगाह रोड पर हंगामा होता रहा, जबकि इस दुकानदार को पुलिस कर्मी अपने साथ ले गए। उधर, एमसीए की ओर से पुलिस को एक शिकायत भी सौंपी गई। अवैध अतिक्रमण को लेकर एमसीए की कार्रवाई लगातार चल रही है, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार एमसीए की टीम ने पुलिस बल के साथ वीरवार को कैंट की गांधी मार्केट से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना शुरू किया। गांधी मार्केट में कार्रवाई के बाद टीम ईदगाह रोड पर पहुंची। यहां पर भी टीम ने कार्रवाई की, जबकि इसी रोड पर स्थित एक दुकान पर जब टीम कार्रवाई करने लगी तो दुकानदार भड़क गया। इस दौरान जब टीम के सदस्यों ने सड़क पर रखा सामान जब्त करना शुरू किया तो इस दुकानदार ने दो सदस्यों पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इसी बीच पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव का मामले को शांत किया, लेकिन दुकानदार लगातार टीम से बहस करता रहा। काफी देर तक इसी को लेकर हंगामा चलता रहा, जबकि इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस ने इस दुकानदार को काबू किया, जबकि टीम ने अपनी आगे की कार्रवाई की।

लगातार हो रही कार्रवाई, फिर भी राहत नहीं
नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर बाजारों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद हालात सुधर नहीं रहे। कार्रवाई के दौरान टीम सामान जब्त भी कर रही है, जबकि टीम के जाते ही दुकानदार फिर से अपना सामान सड़कों पर सजा रहे हैं। एमसीए की ओर से इन दुकानदारों पर जुर्माना भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदार जहां लगातार विरोध कर रहे हैं, वहीं राय मार्केट में तो दुकानदारों ने सड़क तक जाम कर दी थी।
विज्ञापन


यह कहते हैं लोग
कैंट के रहने वाले अशोक कुमार, युवराज, दीपक, प्रह्लाद, देवेंद्र आर्य, महेश कुमार का कहना है कि सालों से यह दुकानदार सड़कों तक कब्जा करके बैठे हैं, जबकि आवाजाही का रास्ता तक नहीं बचता। यदि शुरुआत में ही प्रशासन कार्रवाई करता, तो लोगों को इसकी आदत न पड़ती। अब दुकानदार नहीं मानते और कार्रवाई के बावजूद सड़कों तक सामान सजा रहे हैं। एमसीए को चाहिए कि वह ऐसा बंदोबस्त करें ताकि यह दुकानदार अपना सामान दुकान तक ही सीमित रखें, तभी राहत मिलेगी। यदि दुकानदार नहीं मानते, तो भारी भरकम जुर्माना किया जाए।

सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखना गलत है, जबकि निगम तो कार्रवाई करेगा। दुकानदार भी आम जनता की परेशानियां समझें और सामान दुकानों तक ही सीमित रखें। कार्रवाई के दौरान टीम से मारपीट करना गलत है, जबकि इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ निगम अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगा।
विज्ञापन

- रमेश मल, मेयर नगर निगम अंबाला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें