फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहरी सुंदरीकरण के लिए बढ़ रहा बजट, खर्च कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बजट में नगर निगम ने शहर सुधार के लिए हर चीज को ध्यान में रखा है और प्रत्येक चीज के सुधार के लिए बजट भी प्रस्तावित किया है। निगम ने पिछली बार बजट को बढ़ाकर रखा था।

इसमें से खर्च के नाम पर कुछ भी दर्शाया नहीं गया, बल्कि एक बार फिर से वही बजट दोबारा से प्रस्तावित कर दिया। इसमें लाइब्रेरी, श्मशान, शहरी सुंदरीकरण, डेयरी कॉम्प्लेक्स और अन्य कई शामिल हैं। जबकि दूसरी ओर पार्कों के सुधार के लिए पिछले दो सालों में बजट को बढ़ाया है। जहां पर 2021-22 में 50 लाख में से 41 लाख 39 हजार 953 रुपये खर्च किए थे। जबकि इसके बाद 2022-2023 में से एक करोड़ 50 लाख रुपये बजट प्रस्तावित कर दिया था, परंतु इसमें 46 लाख 25 हजार 17 रुपये ही निगम खर्च कर सका है। नगर निगम कार्यालय की बिल्डिंग सुधार के लिए भी निगम ने 1 करोड़ रुपये प्रस्तावित रखे हैं। यही बजट निगम ने एक बार फिर प्रस्तावित कर दिया है। इससे कि नगर निगम के बिल्डिंग का सुधार किया जा सके।
विज्ञापन


जनरल ऑिफस और भवन के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव था जबकि खर्च केवल 14 लाख रुपये हुए। अब इस पर फिर एक करोड़ रखा है। दुकानों में 20 लाख का प्रावधान था इस पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए। सड़कों के सुधार पर तीन करोड़ के स्थान पर 12 लाख 65 हजार रुपये खर्च हुए अब तीन करोड़ रुपये रखे गए हैं। लाइब्रेरी, शहरी सुंदरीकरण और डेयरी कॉम्प्लेक्स पर पिछला बजट ही रखा है।
बजट में ये कॉलम भी खाली

इसके अलावा ड्रेनेज की सफाई और अन्य कार्य के लिए भी निगम ने दो करोड़ रुपये का बजट निर्धारित था। इसमें अब कितना खर्चा निगम ने किया है, इस संबंध में बजट में कोई कॉलम नहीं भरा, जबकि अगले साल के लिए एक बार फिर से वही बजट निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

सड़कों की यह है स्थिति

सड़कों के सुधार के लिए जहां निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये प्रस्तावित किए थे। इसमें से केवल 12 लाख 65 हजार 897 रुपये ही खर्च किए हैं। जबकि एक बार फिर निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें