फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत तकनीकों की जानकारी लेकर बढ़ाएं पैदावार : गोयल

Fri, 13 Feb 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मटहेड़ी शेखां स्थित एक निजी पैलेस में जिला स्तरीय किसान मेला लगाया गया। सूचना विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मटहेड़ी शेखां स्थित एक निजी पैलेस में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से आत्मा स्कीम के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला लगाया गया। इस दौरान किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रितेश गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। मुख्यातिथि रितेश गोयल ने कहा कि किसान नई उन्नत कृषि तकनीकों व उन्नत बीजों का प्रयोग करके अच्छी फसल की पैदावार करके अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
उप निदेशक कृषि विभाग डाॅ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। इस मौके पर कृषि विभाग से सांख्यिकी अधिकारी मनजीत कौर, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना, ग्रामीण आजीविका मिशन से ममता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें