फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के अवसर बढ़ाना प्राथमिकता : कटारिया

Sat, 17 May 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह साल के बनवास के बाद मिली जीत से उत्साहित भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद रतनलाल कटारिया ने जीत का सारा श्रेय जनता और पार्टी के शीर्ष नेताओं को दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में कटारिया ने कहा कि जिले के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।      

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अंबाला के लोगों को छला है। मैं अंबाला को इंडस्ट्रियल बैकवर्ड क्लास एरिया घोषित करवाऊंगा और फिर केंद्र से यहां इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए परियोजनाएं लाऊंगा। कटारिया ने कहा कि नीयत ठीक हो तो सभी परियोजनाएं सभी पूरी हो सकती हैं।

 कुमारी सैलजा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपस की लड़ाई में अंबाला के लोग पिछड़ नहीं गए, बल्कि पिस गए थे। सैलजा प्रोजेक्ट लाती थी, तो हुड्डा साहब उन परियोजनाओं में राज्य स्तर पर अपने रोड़े अटका देते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारे जननायक है, अटल जी की अंगुली पकड़कर मैने राजनीति सीखी है और  सुषमा स्वराज मेरी बहन है। मुझे पार्टी के सभी लोग प्यार करते हैं, इसलिए मैं कुछ नहीं सोचता, जो भी सोचना है उन्हें सोचना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें