फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों, गार्ड की झड़प

Sat, 17 May 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय सेंट्रल जेल में सुबह बंदियों को पेशी पर लाए जाने के दौरान बंदियों की स्कॉटगार्ड इंचार्ज के साथ झड़प हो गई। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अंबाला छावनी के खल व्यापारी मामले में जेल में बंद आठ बंदियों को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उनमें से कुछ कैदियों की स्कॉटगार्ड इंचार्ज के साथ कहासुनी हो गई, लेकिन जब बंदियों के कुछ साथियों को ऐसा करने से मना किया तो बंदी आपस में ही भिड़ गए और आपस में ही मारपीट पर उतारू हो गए।

वहीं, इस मामले में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस थाना बलदेव नगर को स्काटगार्ड इंचार्ज से अभद्र व्यवहार करने व आपसी में मारपीट की शिकायत दे दी है। पेशी के बाद चार बंदियों को जगाधरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जेल डिप्टी सुपरीटेंडेंट राजिन्द्र सिंह ने बताया कि स्काटगार्ड इंचार्ज से बंदियों ने नोंकझोंक की। लेकिन जब इनके अन्य साथियों ने अपने साथियों को ऐसा करने से मना किया तो बंदी आपस में ही भिड़ गए। पुलिस को इस बारे में अभद्र व्यवहार करने व आपस में मारपीट को लेकर शिकायत दी गई है। चार बंदियों को जगाधरी जेल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें