अंबाला। आयकर विभाग ने सोमवार को छावनी के सब्जी मंडी चौक पर जैन मसाले वालों के प्रतिष्ठान पर दबिश दी। विभाग की टीम सुबह छह बजे कारोबारी के गणेश विहार स्थित घर पहुंची।
इसके बाद वह कारोबारी को अपने साथ लेकर सब्जी मंडी चौक स्थित दुकान पर आए। यहां पर विभाग की टीम दिनभर दुकान के दस्तावेजों को खंगालती रही। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम सर्वे करने आई थी। इसी प्रकार आयकर विभाग की एक टीम कारोबारी के घर पर तलाशी करती रही। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि आयकर विभाग की टीम कहां से आई थीजानकारी के अनुसार जैन मसाले वालों का अंबाला में मसालों का अच्छा कारोबार है। जिस जगह जैन मसाले वालों की दुकान है वह काफी संकरी गली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह तक रही।
इसके बाद दस्तावेज, लैपटॉप व अन्य सामान आदि लेकर टीम चली गई। बताया जाता है कि ये टीम चंडीगढ़ से आई थी। जैन मसाले के संचालक विपिन जैन ने बताया कि जो टीम आई थी उन्होंने अपने आप को आयकर विभाग से बताया था। वह अपने साथ दस्तावेज, लैपटॉप आदि सामान लेकर गए हैं। संवाद