फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला सहित पांच की जान गई

Mon, 26 May 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन


नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर कैंटर से  टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नारायणगढ़-चंडीगढ़ रोड पर शादी का सामान लेकर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा
नारायणगढ़-रायेपुररानी रोड पर रविवार शाम भूरेवाला गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक सवार तीनों लोग नारायणगढ़ की तरफ से रायपुररानी जा रहे थे। रास्ते में कंटेनर से बाइक सवार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने इस संबंध में पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक इन तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। बाइक बिलासपुर क्षेत्र में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

 

दूसरा हादसा

नारायणगढ़-चंडीगढ़ रोड पर लाहा गांव के नजदीक हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक लाहा गांव के थे और गांव में हो रही एक शादी का सामान लेकर घर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

गांव के दो युवकों की इस दर्दनाक मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। जानकारी अनुसार लाहा गांव में एक लड़की की बारात आई हुई थी। लाहा के दो नवयुवक नवदीप सिंह व विरसा सिंह शादी का सामान लेने के लिए नारायणगढ़ आए थे। दोपहर लगभग दो बजे के समय जब वे सामान लेकर वापस लौट रहे थे तो उनकी कार गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सफेदों के पेड़ों से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार जहां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। राहगीरों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों नवयुवकों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें