फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भीड़ को देखते रेलवे ने चलाईं अंबाला और चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पू​र्णिया जनसेवा के कोच की ​खिड़कियों को हटाकर घुसे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम सफर को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने और वन-वे अनारक्षित/आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में से कई प्रमुख गाड़ियां अंबाला कैंट और सरहिंद होकर गुजरेंगी या यहीं से बनकर चलेंगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों की समय-सारणी जारी कर दी गई है। रेलवे के इस फैसले से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने पहले से चल रही कुछ प्रमुख त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाने का एलान किया है। इसमें ट्रेन 04528 सरहिंद-सहरसा का एक अतिरिक्त फेरा 16 नवंबर को और वापसी में 04527 सहरसा-अंबाला कैंट का एक अतिरिक्त फेरा 17 नवंबर को संचालित होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की सटीक स्थिति जानने के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल करें या एनटीईएस एप पर जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वन-वे स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04532 चंडीगढ़-मऊ जं. स्पेशल शनिवार को सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 7:05 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 7:15 बजे सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और वाराणसी होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन नंबर 04670 लुधियाना-कटिहार जं. शनिवार को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन सरहिंद, राजपुरा होते हुए सुबह 9:25 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और 9:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और बरौनी के रास्ते अगले दिन दोपहर 2 बजे कटिहार पहुंचेगी। वहीं, 04672 छेहरटा-जयनगर स्पेशल शुक्रवार की रात 10:20 बजे छेहरटा से चलकर रात 3:25 बजे अंबाला कैंट पहुंची और 3:35 बजे आगे के लिए रवाना हुई। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल तीनों श्रेणियों के डिब्बे लगाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें