नारायणगढ़। उपमंडल कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने समस्याओं को सुना।
इस दौरान भरेड़ी कलां गांव के रमेश चंद एवं रुपिंदर सिंह ने बेगना नदी के कटाव को रोकने के लिए तटबंध के निर्माण की मांग रखी। इसी प्रकार नगला राजपूतान गांव के कश्मीरी लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने एवं मकान का सर्वे करवाने का अनुरोध किया, जबकि ब्रह्मी देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने संबंधी समस्या रखी।
मुगलमाजरा गांव के कर्मचंद ने दिव्यांग पेंशन से संबंधित समस्या, अंधेरी गांव के राजपाल, बल्लोपुर गांव के शेर सिंह, जंगूमाजरा गांव की लक्ष्मी देवी तथा मिर्जापुर काठ गांव की गुरमेल कौर ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग रखी। बड़ी बस्सी की किरणा देवी ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन किया। लखनौरा गांव के गुरनाम सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आयु ठीक करवाने से संबंधित समस्या, यासीन ने बीपीएल राशन कार्ड कटने से जुड़ी समस्या,अंबली गांव की महिला जगिंद्रो ने बीपीएल राशन कार्ड कटने तथा किसी अन्य व्यक्ति का बिजली बिल उनके परिवार पहचान पत्र में दर्ज होने से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। संवाद