अंबाला। चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सीआईए-2 की टीम की ओर से पकड़े गए आरोपियों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए चारों दोस्तों में से एक जुवेनाइल है। चारों एक ही स्कूल के छात्र थे। पढ़ाई छोड़ने के बाद महंगे शौक को पूरा करने के लिए मिलकर चाकू की नोंक पर लूट का रास्ता चुन लिया।
शातिर युवक रात के समय अंधेरे में घात लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। जो जेवरात लूटते थे तो उसे बेचने के बाद महंगे कपड़े व अपनी शराब की लत को पूरा करते थे। इन आरोपियों में सोनिया कॉलोनी का भूपिंद्र उर्फ लविश, समलेहड़ी का लखन उर्फ लक्की, साहा निवासी नवनीत उर्फ नवी व एक जुवेनाइल शामिल है। सीआईए-2 की टीम में शामिल एसआई नरेश राणा, एएसआई नवीन राणा, एएसआई राजेश कुमार, वेद प्रकाश, अमृत व हेड कांस्टेबल संदीप शामिल थे।
हालांकि दो आरोपियों को पुलिस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जुवेनाइल को सरंक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सीआईए-2 की टीम ने दो दिन के रिमांड में आरोपियों से जेवरात व वारदात में शामिल बाइकों को भी बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने से पहले शातिर बाइकों की नंबर प्लेट हटा दिया करते थे। बाद में आगे जाकर लगा लेते थे। पकड़े गए सभी आरोपी दसवीं तो कोई बारहवीं का छात्र रह चुके हैं। संवाद