- शहर के जसमीत नगर यूएचबीवीएन कार्यकारी अभियंता में बिजली अदालत लगाई जाएगी, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक।- छावनी के गोशाला चौक में प्राचीन मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर में मासिक रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा, सुबह 9 बजे।
- गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, सुबह 10 बजे।
- शहर के श्री कबीर आश्रम में श्रावणी शिवमहापुराण अमर कथा, दोपहर 3.30 बजे।
- शहजादपुर क्षेत्र के बड़ी कोहड़ी, माजरा, वासलपुर, मानकपुर, काला अंब, फतेहपुर, लोटों, दुधली, बुड़ाखेड़ा, हसनपुर, नेकनांवा, पटवी, रछेड़ी में एनीमिया जांच शिविर लगेगा, सुबह 9 बजे से।
- छावनी में शास्त्री काॅलोनी स्थित अपने आवास पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज नगर परिषद के कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा पत्र वितरित करेंगे, सुबह 11:30 बजे।