फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की धोखाधड़ी के मामले में विज ने मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी गणेश विहार निवासी व्यक्ति ने गृहमंत्री को शिकायत देते हुए बताया कि वह पूर्व सैनिक हैं। उनके साथ कुछ लोगों ने जमीन की धोखाधड़ी की है। मामले में मंत्री विज ने अंबाला एसपी को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहर सेक्टर-10 निवासी महिला ने कुछ लोगों पर उसे व उसके परिवार को धमकी देने और अपशब्द कहने के आरोप लगाए। तेली मंडी निवासी दंपती ने चोरी के मामले में कार्रवाई करने, छावनी निवासी व्यक्ति ने कंपनी पर माल देने के नाम पर एक लाख की ठगी करने और अन्य मामलों में विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर मच्छौंडा से दर्जनों लोगों और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गृह मंत्री विज ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को मान-सम्मान दिया जाता है और उनके पार्टी से जुड़ने से पार्टी को और ताकत मिलेगी। इनमें मच्छौंडा से युवा प्रधान राहुल धीमान के नेतृत्व में राजू, गुरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहित, प्रीति, गुरचरण सिंह, विशाल, साहिल, विक्की, मनीष, राकेश, बलजिंद्र व अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें