अंबाला सिटी। श्रीगणेश महोत्सव के छठे दिन सिटी के कोतवाली सराय बाजार में दोपहर एक बजे श्री सिद्धी विनायक सेवा सोसायटी के तत्वावधान में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सोसायटी सदस्य रमन मल्होत्रा, सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, विजय अग्रवाल आदि ने बताया कि वाटिका हरिद्वार से पहुंची डीपी कौशिक आर्ट ग्रुप की टीम ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सदस्य सचिन सोनू, राकेश गुप्ता, अरुण शर्मा आदि ने बताया कि सोमवार को इस महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 10 बजे भगवान श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर करीब दो बजे विसर्जन शोभायात्रा हरिद्वार के लिए रवाना की जाएगी।
छोटा बाजार स्थित श्रीगणेश मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव में रविवार को सुबह आठ बजे वंदना की गई। मंडल के प्रधान सुरेन्द्र कुमार, सलाकार जितेन्द्र सिंह, उपप्रधान मनचंद्र नाथ व सदस्य दलीप कुमार आदि ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे भगवान श्रीगणेश महाराज को सुंदर वेशभूषाओं में सजाकर सुंदर शृगार किया जाएगा। तत्पश्चात छोटा बाजार स्थित श्रीगणेश की एक शोभायात्रा रवाना की जाएगी। उसके बाद श्रीगणेश विसर्जन करने के लिए यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होगी।