फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोटे मुनाफे के चक्कर में नन्हेड़ा के युवक ने गंवाए 43.22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगों ने घर बैठे काम व ऑनलाइन रेटिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर नन्हेड़ा के मिलाप नगर निवासी ऋषभ शर्मा से 43.22 लाख रुपये धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए युवक को अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग टास्क के नाम पर भारी-भरकम राशि निवेश करवा ली। जब मुनाफे के रुपये मांगे तो पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
मिलाप नगर निवासी ऋषभ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत है। सितंबर 2025 में उसे टेलीग्राम पर एक आईडी से मैसेज मिला था। जिसमें रेंट कंपनी की संपत्तियों को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले मुनाफे का वादा किया गया था। शुरुआत में उसे रिलेटर्स सर्कल नाम के ग्रुप में जोड़ा गया व कुछ छोटे टास्क पूरे करने पर विश्वास जीतने के लिए मामूली रिटर्न भी दिखाया गया। पहले 10 हजार रुपये जमा करवाए गए। ठगों ने उसे सपोर्ट टीम से बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें