-टॉप-60 में आए तो राष्ट्रपति से मिलेंगे, स्कीम में निजी व राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे
-31 अगस्त तक स्कूल इंस्पायर योजना में कर सकेंगे आवेदन
लीड
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी
प्रदेश में 12 जिले ऐसे हैं जो इंस्पायर योजना में आवेदन करने में पीछे चल रहे हैं। इन जिलों में 100 से कम आवेदन वीरवार तक पहुंचे हैं। सभी जिलों को लगातार आवेदन बढ़ाने का टारगेट दिया गया है, मगर ज्यादातर जिलों की दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है।
इस योजना के तहत निजी और राजकीय स्कूलों से इंस्पायर अवॉर्ड मानक स्कीम के तहत बेस्ट आइडिया को चुना जाएगा। हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। यह स्कीम डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा चलाई गई है। इस बार सभी स्कूलों को स्कीम में हर खंड से 200 नॉमिनेशन करने का टारगेट रखा गया है, मगर कई जिले ऐसे है, जहां से 100 से कम ही नॉमिनेशन आए हैं। इनमें भिवानी, चरखी-दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकुला, रोहतक, यमुनानगर, सिरसा जिले शामिल है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं। इस स्कीम के तहत प्रदेशभर के स्कूलों से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी तो की लेकिन आठ साल से देश में टॉप 60 में जगह नहीं बना पाए यह स्कीम 2013- 14 में शुरू हुई थी।
बॉक्स
खंड स्तर पर मिलेंगे 10 हजार रुपये
हर स्कूल से पांच बेस्ट आइडिया सेलेक्ट कर जिला स्तर पर भेजे जाएंगे। जिला स्तर पर आइडिया चयनित होने पर उस आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थी को खंड स्तर पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद जिला स्तर से आइडिया अगर राज्य स्तर पर चयनित होता है तो विद्यार्थी को 50 हजार रुपये मॉडल के लिए मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होने पर एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
बॉक्स
इंस्पायर मानक में 27 जुलाई तक आए आवेदन
जिला आवेदन
अंबाला 143
भिवानी 37
चरखी-दादरी 78
फरीदाबाद 157
फतेहाबाद 53
गुरुग्राम 58
हिसार 168
झज्जर 153
जींद 141
कैथल 22
करनाल 189
कुरुक्षेत्र 50
महेंद्रगढ़ 101
मेवात 17
पलवल 87
पंचकुला 55
पानीपत 391
रेवाड़ी 67
रोहतक 33
सिरसा 99
सोनीपत 349
यमुनानगर 39
कोट्स
स्कूलों को 31 अगस्त तक करना होगा आवेदन
इंस्पायर मानक स्कीम में 31 अगस्त तक स्कूलों को आवेदन करना होगा। इस बार सभी स्कूलों का स्कीम में भाग लेना अनिवार्य है। एक स्कूल से पांच विद्यार्थियों के आइडिया चुने जाएंगे। इसके बाद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला