अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अंबाला कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन के बीच लक्ष्मी नगर के पास हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। जीआरपी के मुख्य सिपाही गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक की लाश 26 जुलाई को किलोमीटर नंबर 266-13/15 के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली थी। मृतक की उम्र लगभग 20-22 वर्ष है। शव आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया गया है।