फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम में दी अहम जानकारी

Tue, 18 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज की ओर से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में क्षमता-विकास आउटर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं, संचार कौशल और आत्मविश्वास को सुव्यवस्थित और इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में कॉलेज फैकल्टी डॉ. गीता कौशिक, प्रोफेसर योगिता वर्मा, प्रोफेसर कमलप्रीत कौर, डॉ. दिशा अरोड़ा और प्रोफेसर शिवानी सोनी ने ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन

कॉलेज में साहित्य, संस्कृति और समाज विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के पारस्परिक संबंधों को समझना, प्रवासी साहित्य के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। नीदरलैंड से प्रवासी साहित्यकार अश्विनी केगांवकर और सिंगापुर से साहित्यकार आराधना झा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ताओं के रूप में विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. रितू गुप्ता, सह संयोजक डॉ. कमलेश, कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीश कुमार, सह समन्वयक डॉ. पूनम एवं डॉ. नीतू बंसल, संगठन सचिव डॉ. राजिंद्र देसवाल, सह सचिव डॉ. प्रबलीन कौर, आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज की ओर से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में क्षमता-विकास आउटर- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें