अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर नारायणगढ़ मोड के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया
- फोटो : 1
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर नारायणगढ़ मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक चालक ने ई-रिक्शा और सड़क के साइड में खड़ी कार को चपेट में ले लिया। अनियंत्रित ट्रक सड़क की साइड में जाकर घुस गया। हादसे में आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। यह ट्रक नारायणगढ़ मोड़ से बलदेव नगर की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्रक मोड़ से आगे बढ़ा चालक ने एक ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया।
यह ई-रिक्शा साइड लगने से एक तरफ झुक गया। जिससे ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। इसके बाद ट्रक चालक ने सड़क की साइड में खड़ी कार को चपेट में ले लिया। यह कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में झुग्गी में रह रहे लोग भी बच गए। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।
अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर नारायणगढ़ मोड के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। सोशल मीडिया- फोटो : 1