फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वदेशी खेलों के महत्व को समझाया

Fri, 13 Dec 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जीएमएन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने फिट इंडिया मूवमेंट थीम पर शिविर लगाया। इस शिविर में स्वदेशी खेलों के अंतर्गत पिट्ठू गतिविधि का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के प्रेरक भाषण के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने कई कारणों से स्वदेशी खेलों के महत्व को समझाया। इसी तरह कॉलेज में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि करवाई। इस कार्यक्रम में सुशील बक्शी मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन और अग्नि से बचाव के नियमों के बारे में जानकारी दी। प्राणी शास्त्र विज्ञान विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। संयोजक डॉ. शिखा जग्गी ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।







वहीं, लाइब्रेरी विभाग की ओर से लाइब्रेरी के ई-रिसोर्सेज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें