संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित टुंडला के एक मकान में घुसकर रणधीर से झगड़े के बाद गोली चलाने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है।
आरोपियों की पहचान बाले का नगला डिफेंस कॉलोनी निवासी शिवम सोनी व राज कुमार के रूप में हुई है।
शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी शिवम सोनी का 2 दिन का रिमांड लिया गया। जबकि राज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य हमलावरों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा। साथ ही वारदात में शामिल पिस्टल भी बरामद की जाएगी। इस मामले में टुंडला गांव निवासी रणधीर की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने सत्यम, शिवम, राजकुमार सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
रणधीर का आरोप था कि एक बैग से सामान निकालने की बात बोलकर अमन सोनकर ने 1 जनवरी की रात को फोन किया था। बाद में जब अमन सोनकर को बोलकर बातचीत करने के लिए बैग वाले लड़कों को बुलाया गया तो उन्होंने आकर झगड़ा करते हुए पिस्टल से फायर कर दिया था। गनीमत यह रही कि वह साइड हट गया था।