रेलवे को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी गई शिकायत। एक्स
अबाला। रेलवे में पारदर्शिता के तमाम दावों के बीच अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में अवैध वसूली का एक मामला सामने आया है।
एक व्यापारी से वैज्ञानिक उपकरणों की बुकिंग के नाम पर तय किराए से लगभग दोगुने रुपये वसूल लिए गए। पीड़ित ने जब सोशल मीडिया पर रसीद और डिजिटल पेमेंट के स्क्रीन शॉट साझा किए, तो रेलवे में हड़कंप मच गया।
यह है पूरा मामला : जतिन श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने अंबाला से नांदेड़ के लिए वैज्ञानिक उपकरणों की बुकिंग कराई थी। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक पार्सल वे बिल नंबर बी-2735459 के मुताबिक, कुल भाड़ा 869 रुपये निर्धारित किया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने पीड़ित पर दबाव बनाया और उनसे जबरन 1500 रुपये की वसूली की। हैरानी की बात यह है कि यह अतिरिक्त राशि कैश के बजाय डिजिटल माध्यम से किसी निजी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवाई गई। पीड़ित ने डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबूत देते हुए रेल मंत्रालय और उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।
रेलवे को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी गई शिकायत। एक्स