अंबाला। उत्तर रेलवे ने यात्री सुविधा और परिचालन कारणों के चलते ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव 15 जुलाई से प्रभावी होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन भरोली जंक्शन से पठानकोट जंक्शन होते हुए पठानकोट कैंट जाती थी। नए रूट के तहत अब यह ट्रेन भरोली जंक्शन-पठानकोट कैंट-कंद्रोरी के रास्ते संचालित की जाएगी। इस बदलाव के कारण अब यह ट्रेन पठानकोट जंक्शन स्टेशन पर नहीं रुकेगी। रेलवे की ओर से जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार, जम्मूतवी और पठानकोट कैंट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संवाद