फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अवैध पार्किंग, दे रही हादसों को न्योता

विज्ञापन
अंबाला छावनी में उपमंडल भवन के बाहर राजमार्ग पर खडे़ वाहन। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला-जगाधरी पर उपमंडल कार्यालय के नीचे वाहनों की अवैध पार्किंग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। राजमार्ग के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उपमंडल कार्यालय में पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर रहे हैं। वहीं हाईवे पर जगह-जगह खड़े ट्रक और निजी वाहन रात के समय अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग के बाद भी रेलवे रोड पर खडे वाहन
यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए छावनी के रेलवे रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया था। इस पार्किंग को बनाए जाने का मकसद था कि सड़कों से अतिक्रमण हटे और वाहन सुरक्षित जगह खड़े हों। रेलवे रोड पर डीड राइटर और स्टांप वेंडर पर अपने काम करवाने आने वाले लोगों के वाहनों की कतारें लगी हुई हैं। चालक पार्किंग शुल्क बचाने के चलते लोग अपने वाहनों मुख्य सड़क पर ही पार्क कर रहे हैं। इस कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है।

नगर परिषद की ओर से क्रेन लगाई गई है जो भी वाहन राजमार्ग के किनारे और रोड पर खडे़ होते हैं उन वाहनों को यह क्रेन उठाकर मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर देती है। इसके साथ ही वाहन की 350 रुपये की पर्ची काट दी जाती है।
विज्ञापन

- जोगिंद्र सिंह, ट्रैफिक एसएचओ, अंबाला।

अंबाला छावनी में उपमंडल भवन के बाहर राजमार्ग पर खडे़ वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें