फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देश के पुराने झंडोंं को दिया जाएगा नया स्वरूप

Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। सांसद नवीन जिंदल की फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों में तिरंगे के सम्मान, उसके सही उपयोग व राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। अभियान के तहत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से शुरुआत करते हुए हरियाणा व उसके बाद पूरे देश में पुराने हो चुके राष्ट्रीय ध्वज एकत्र किए जाएंगे और उन्हें विधिसम्मत, सम्मानजनक व गरिमापूर्ण तरीके से नए स्वरूप में बदला जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित करना है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त मेजर जनरल असीम कोहली ने बताया कि वर्तमान में देशभर में स्थापित करीब 700 विशालकाय तिरंगों में से 200 फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने लगाए हैं। राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय सेमिनार, वर्कशॉप, पदयात्रा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व जनसंवाद इत्यादि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें