फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में कई अवैध टॉवर

Sat, 21 Sep 2013 12:51 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी में विभिन्न कंपनियों के छोटे-बड़े मोबाइल टॉवर लगाने के खेल में नगर निगम को अच्छी खासी चपत लग रही है। कई ऐसे टॉवर है, जिन्हें लगाने से पूर्व नगर निगम की अनुमति तक लेना उचित नहीं समझा गया।
विज्ञापन


 अंबाला के मेयर ने ऐसा ही मामला पकड़ा है। मगर पहले से चल रहे इस खेल में जो लाखों रुपये की चपत लग चुकी है, उसका अभी कोई हिसाब-किताब नहीं है।

फिलहाल इसी मुद्दे को लेकर नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग में हलचल का माहौल है। क्योंकि मेयर ने कैंट इंजीनियर विभाग के अफसर म्यूनिसिपल इंजीनियर की शिकायत निगम आयुक्त को और आगे सरकार को भेज दी है। मेयर ने इस खेल का खुलासा किया है।

यह है मामला
नगर निगम के मेयर रमेश लाल मल को शिकायत मिली कि बीडी फ्लोर मिल के पास अवैध टॉवर लगाए जा रहे हैं। मेयर ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम कैंट जोन के म्यूनिसिपल इंजीनियर को बुलाया और टीम के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा। मेयर के निर्देश पर टीम मौके पर गई और टॉवर खड़ा करने वालों और जिनके घर टॉवर लग रहा था उसे  काम बंद करने को कहकर आ गई।
विज्ञापन


उसके बाद म्यूनिसिपल इंजीनियर विभाग सुस्त बैठ गया और टॉवर खड़ा करने की प्रक्रिया जारी रही। इसी को देख शिकायतकर्ता फिर मेयर के पास पहुंचा और उसने मेयर को बताया कि टॉवर तो लगभग खड़ा हो चुका है। इस पर मेयर नाराज हो गए, क्योंकि एक तो टॉवर लगाने की कोई अनुमति नगर निगम से नहीं ली गई, दूसरा म्यूनिसिपल इंजीनियर की टीम को वहां भेजने के बावजूद भी काम नहीं रूका।

उन्होंने म्यूनिसिपल इंजीनियर से इस बारे में पूछा। मगर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर मेयर ने निगम आयुक्त एवं डीसी अंबाला और सरकार को म्यूनिसिपल इंजीनियर विभाग की शिकायत भेज दी।


शिकायत के बाद टूटी नींद
म्यूनिसिपल इंजीनियर विभाग की शिकायत के बाद इस शाखा के अफसरों व कर्मचारियों की नींद टूटी और ये फिर से मौके पर पहुंचे। वहां जाकर टीम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी की और इस मामले में अवैध टॉवर लगाने के आरोप में स्थानीय पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। लेकिन उससे पहले सबकुछ अपनी मनमर्जी से चल रहा था।

---

शिकायत आई थी। तभी तुरंत टीम ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया है और ऐसा करने वालों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड करवा दिया है। ऐसी बात नहीं है, जहां भी बिना अनुमति टॉवर लगता है, तो नगर निगम उसे छोड़ता नहीं है।
विज्ञापन

-एसके गोयल, एमई, नगर निगम-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें