फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 4.5 एकड़ भूमि में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने वीरवार को साहा के अर्बन एरिया के तहत आने वाले नोहनी गांव में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। विभाग ने यहां लगभग 4.5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बिछाए गए सड़कों के जाल को मलबे में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान की अगुवाई में टीम ने अवैध निर्माण और रास्तों को तोड़ा। मौके पर कनिष्ठ अभियंता गुरजिंदर और क्षेत्रान्वेषक रविंद्र सहित पुलिस अधिकारी तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने कहा कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर और भू-मालिक लोगों को यह झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं कि कॉलोनी जल्द ही रेगुलर हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें