फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फैक्टरी में धधकी आग, मैनेजर ने कहा- आयकर टीम कर रही थी जांच, जमा कराए थे मोबाइल

विज्ञापन
साहा में न्यूट्रीवैल फैक्टरी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
- दमकल की 10 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

साहा। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाली न्यूट्रिवैल कंपनी की फैक्टरी में दोपहर को आग लग गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही साहा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में आग और धधक गई तो दमकल को आसपास के क्षेत्रों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चला है मगर कंपनी के एचआर मैनेजर सुखविंदर ने दावा किया कि उनकी फैक्टरी में आयकर विभाग की टीम जांच करने पहुंचीं थी। टीम ने सभी के मोबाइल ले लिए थे। आग लगी तो कुछ समझ नहीं आया। आग जब तेजी से धधक गई तो आयकर विभाग की टीम वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से फैक्टरी में हुआ नुकसान



इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित न्यूट्रिवैल कंपनी प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने का काम करती है। आग लगने की सूचना के बाद माैके पर नायब तहसीलदार हरीओम भी पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि हमें कैंप ऑफिस से फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से कोशिश की जा रही थी। वहीं अग्निशमन विभाग बराड़ा से रामपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही हम फैक्टरी पर पहुंच गए थे इसके लिए बराड़ा, नारायणगढ़, अंबाला व यमुनानगर से करीब 10 गाड़ियां बुलाई गईं। आग को चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। आग से फैक्टरी का काफी नुकसान हुआ है।

साहा में न्यूट्रीवैल फैक्टरी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें