फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईजी ने जब्त मादक पदार्थों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन जब्त किए गए मादक पदार्थों का जायजा लेते हुए: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने मंगलवार सिटी पुलिस लाइन के एमटी सेक्शन में रखे मादक पदार्थों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके बाद आईजी ने सिटी के पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए सी स्तरीय कल्याण गोष्ठी बुलाई।
विज्ञापन

इसमें पुलिस अधिकारियों को आवासीय, मेडिकल और पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तो बी स्तरीय कल्याण गोष्ठी के लिए उच्चाधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए पत्र व्यवहार किया जाए। साथ ही आईजी ने अंबाला रेंज के सभी जिलों में पुलिस सेंट्रल मेस बनवाने के बारे में भी अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर से संबंधित सभी मेडिकल बिल की फाइलों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस डीएवी स्कूल में खेल नर्सरी स्थापित करने पर भी जोर दिया ताकि मिशन 2036 ओलंपिक खेलों में मेडल प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस गोष्ठी में अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, यमुनानगर से उप पुलिस अधीक्षक कंवलजीत, कुरुक्षेत्र से उप पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, अंबाला से उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया सहित 55 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें