फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले किसी से नजर तो समझो गजल हुई : मनोज

विज्ञापन
छावनी के फारूका खालासा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला शाखा द्वारा महफिल-ए
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला शाखा की ओर से महफिल-ए-तरन्नुम गजल कार्यक्रम का आयोजन किया। मंच पर सरस्वती वंदना से शुरुआत की। मंच पर मौजूद 11 गजलकारों ने गजल सम्राट जगजीत सिंह की दिलकश गजलों का गुलदस्ता पेश किया।
विज्ञापन

मनोज बंसल ने तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, राकेश आहूजा ने होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है, अंबाला सिटी प्रभारी रोहित जैन ने, ये तेरा घर ये मेरा घर, कुरुक्षेत्र से आए पंकज शर्मा ने वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी, पंडित संयोगानंद ने तेरे आने की जब खबर महके, अरविंदर सिंह ने प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है, इंद्र परूथी ने कोई फरियाद तेरे दिल की, सुधीर खन्ना ने चिट्ठी न कोई संदेश न जाने वो कौन सा देश, हंसराज माही ने ये दौलत भी ले लो, गरिमा मिश्रा ने शाम से आंख में नमी सी है और कबीर भोला ने झुकी झुकी नजर आदि गजलों से समां बांध दिया।
कुरुक्षेत्र से संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मनोज बंसल ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं, जीएमएन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रोहित दत्त अति विशिष्ट अतिथि और फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सरदार कंवलप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. संजय गौतम, सुनील भटनागर, शिखा मित्तल, करमजीत सिंह, सुरेंद्र राजू शर्मा, जय भगवान शर्मा, प्रधान सुरेंद्र सहगल गोपी, राहुल शर्मा, बलजीत सिंह,ओम बनमाली, मनीष मल्होत्रा और विक्की रैना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें