अंबाला सिटी। देवीनगर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। यह शिविर एनएसएस इकाई एसए जैन कॉलेज की ओर से लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मेडिकल अधिकारी डॉ. पीयूष चहल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. सुनील काजल और प्रो.अतुल शर्मा ने किया। प्रो. मधुबाला और एनसीसी अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने सिविल अस्पताल शहर से देवी नगर में पहुंची मेडिकल टीम का स्वागत किया। शिविर में फिजिशियन डॉ. अनिल ने शारीरिक, डॉ. राहुल ने हड्डियों, डॉ. दिवप्रीत कौर ने महिला रोगों व बीपी, शुगर, खून की जांच की गई। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने डॉ. पीयूष चहल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद