फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची श्रद्धा हो तो सतगुरु करते हैं कृपा : संत

विज्ञापन
सत्संग में बच्चे को आशीर्वाद देते संत। स्वयं
विज्ञापन
बराड़ा। अधोया-थाना छप्पर रोड स्थित गांव मिल्क शेखां में रामकुमार के घर गुरु रविदास के सत्संग समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पहुंचकर परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन

समागम में डेरा बाबा लालदास कपालमोचन के गद्दीनशीन संत निर्मलदास विशेष रूप से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। संत निर्मलदास ने नवजात को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा से की गई अरदास कभी खाली नहीं जाती और गुरु घर में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। यह सब रामकुमार व उनकी पत्नी की अटूट आस्था का ही फल है। उन्होंने कामना की कि बच्चा बड़ा होकर गुरु घर का सेवक बने और समाज में गुरु रविदास के संदेश को आगे बढ़ाए।

सत्संग में बच्चे को आशीर्वाद देते संत। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें