फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला छावनी को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाना चाहता हूं : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरे मन में एक ख्वाहिश है, मेरा जन्म अंबाला छावनी में हुआ, मैं यहां पला-बड़ा, शहर की हवा खाई, पानी पिया, यहीं से स्कूल और कालेज में पढ़ा। यहीं मैंने स्टेट बैंक में नौकरी की। इसलिए मैं इस शहर को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाना चाहता हूं। विज ने यह बात आज नगर परिषद छावनी चुनावों को लेकर टुंडला, बीडी फ्लोर मील क्षेत्र, बोह, मतिदास नगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने विकास के नाम पर छावनी में एक ईंट तक नहीं लगाई। पूर्व विधायकों या सांसदों ने कोई विकास कार्य नहीं किए, मगर उन्होंने विकास के रथ को आगे बढ़ाया। आज मेरे कामों की सूची बहुत लंबी है और इसपर ही मेरे कार्यकर्ताओं ने 60 सेकेंड में 60 कार्यों की वीडियो बनाई है जिसे आप जरूर देखें।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के बीडी फ्लोर मील क्षेत्र एवं अन्य कई इलाके अंबाला छावनी में पहले शामिल नहीं थे। तब जनता इनका हाल देखती, यहां पर टूटी सड़कें थी, स्ट्रीट लाइटें नहीं थी, पानी नहीं आता था। मगर उनके छावनी क्षेत्र में जब यह शामिल हुए तो उन्होंने यहां विकास कार्य करवाए और आज यहां लाइटें, सड़कें, पानी एवं सीवरेज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें