अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड के निकट सब्जी मंडी के पास महिला की बाली झपटने वाले अमन सेठ को पुलिस ने वीरवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दरअसल, युवक ने 25 फरवरी को महिला के कान से सोने की बालियां झपटने का प्रयास किया था लेकिन लोगों ने उसे मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने नारायणगढ़ के आबूपुर गांव निवासी माया देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।