फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर तकिये से पति का मुंह दबाया और प्रेमी ने तार से घोटा था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल सिंचाई विभाग के डिप्टी कलेक्टर सारंगपुर वासी रवि कुमार की हत्या उनकी पत्नी डिंपल ने शाहबाद के चढ़ूनी जट्टान प्रेमी सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर की थी। रविवार रात डिंपल ने उसे शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। प्लान के मुताबिक घर बुलाए प्रेमी ने रवि की छाती पर बैठकर वाशिंग मशीन की तार से गला घोटा तो महिला ने तकिये से उसका मुंह और नाक दबाए रखे, जब तक उसके सास नहीं निकल गए। बाइक पर लादे शव को धुरकड़ा माइनर में फेंक दोनों आरोपी वापस लौट आए। सीआईए-1 इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि पुराने विवाद के चलते शक के आधार पर सुखविंद्र सिंह को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो वारदात से पर्दा उठ गया। आरोपी इतने शातिर निकले की पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए व्हाट्सएप काल पर ही बातचीत किया करते थे।
विज्ञापन

ऐसे उठा वारदात से पर्दा: करीब चार साल पूर्व इन्हीं अवैध संबंधों को लेकर परिवार में हुए झगड़े के आधार पर जब सुखविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। मंगलवार सीआइए-वन और सदर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी मात्र 24 घंटे में सुलझा ली गई। बुधवार कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात में प्रयोग बाइक, तार और तकिया बरामद किया जा सके। बता दें कि डिंपल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 मई की शाम आए फोन के बाद रवि सफेद रंग की कार में दो लोगों के साथ ड्यूटी देने गया था। 11 की सुबह 5 बजे उसका शव माइनर पर मिला था। उसके गले पर निशान थे।
यू चला पूरा घटनाक्रम : फाइनेंस करने वाला सुखविंदर पहले डिंपल फिर रवि के संपर्क में आया। घर बनाते समय उसने सुखविंदर की पैसों से सहायता ली, उसी दौरान डिंपल से अवैध संबंध बन गए। करीब चार साल पूर्व सास-ससुर ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पंचायती समझौते में सुखविंदर ने माफी मांगी, लेकिन मन में रंजिश रख ली। दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया, रवि की गैर मौजूदगी में डिंपल उसे घर बुला लेती थी। इसी बात पर दंपती में कलह होने लगी। उसे हटाने के लिए आरोपियों द्वारा बनाई योजना के मुताबिक घटना की रात डिंपल ने रवि को अपने हाथों से शराब पिलाकर बेसुध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें