फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीट कर अधमरा किया, फिर आग लगाई

Thu, 14 Nov 2013 11:57 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर के पंजोखरा में एक पति ने अपनी पत्नी को पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर उस पर तेल छिड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन


 शोर सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
]
शहर के हरि नगर रेलवे फाटक के रहने वाले कन्हैया लाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी पंजोखरा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

बीते काफी समय से उसकी बेटी और दामाद में अनबन है। आरोप है कि उसका दामाद उसकी बेटी को मारता रहता था। इसलिए वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले ही बीते शुक्रवार को झगडे़ को लेकर कोर्ट में फैसला हुआ था और इसके बाद ही सोमवार को उन्होंने अपनी बेटी बबली को ससुरालियों की ओर से भविष्य में ऐसा न होने के आश्वासन के बाद ससुराल भेजा था।

लेकिन अब उसके बेटी के पति ने उसे फिर से बुरी तरह पीट दिया। उसे किसी बात को लेकर इतना बुरी तरह पीटा गया कि उसकी पीटते-पीटते उसकी बेटी बेहोश हो गई। उसके बाद उस पर तेल छिड़कर उसे जलाने की कोशिश की गई। बबली के भाई सोनू ने बताया कि उसकी बहन की दो साल की बेटी को भी ससुराल पक्ष ने रख लिया था, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दो साल की बच्ची को लाया गया। उन्हाेंने बताया कि उसकी बहन की टांग जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मायके पक्ष ने इस मामले में पंजोखरा थाना में शिकायत दी है। थाना पंजोखरा पुलिस जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि इस मामलें में शिकायत आई है। महिला सिविल अस्पताल में भर्ती है। उनके अनुसार घरेलू झगड़े की वजह से ही बात इतनी बिगड़ी है, पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें