फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पति व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 14 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अंबाला सिटी की नई इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कोठी व प्लॉट की मांग कर रहे हैं। आरोपियों ने उसे व बेटी को मारने का प्रयास किया है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सुखविंद्रर सिंह उर्फ शंटी, सास सुरिंदर कौर, जेठ मंजीत, जेठ गुरदीप सिंह, जेठानी सतविंद्र कौर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी 2018 को सुखविंद्र सिंह उर्फ शंटी से हुई थी। शादी के समय कार, घर का सारा सामान व सोने व चांदी के आभूषण दिए थे। शादी के बाद बेटी होने पर घर वालों ने ताने मारे। विवाहिता ने ससुराल वालों से बेटी की जान को खतरा बताया है। मामले की जांच चौकी नंबर 2 की जगह महिला मंडल से कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें