फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल टावर से तार चोरी

Sun, 14 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नाहन हाउस काजीवाड़ा में मोबाइल टावर से चोर तार काटकर ले गया। जब टावर ठप हुआ तो सिक्योरिटी सुपरवाइजर को चोरी की भनक लगी। यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटर पर टावर से चुराई हुई तार को लेकर जा रहा है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर परमिंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंबाला कैंट के अशोक विहार निवासी परमिंद्र शर्मा ने बताया कि वह वीके इंटरनेशनल कंपनी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर कार्यरत है। उनकी कंपनी मोबाइल टावर की देखरेख का कार्य करती है। कंपनी का एक टावर नाहन हाउस में लगा है। 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे अज्ञात व्यक्ति टावर चुराकर ले गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें