फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पति पर लगाया सिलेंडर खोलकर मारने का प्रयास करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति पर गला दबाकर व सिलेंडर खोलकर भी मारने का प्रयास करने आरोप लगाया है। साहा पुलिस ने पति मनीष, ससुर कृष्णा कुमार, सास सुलेंद्र कौर,ननद रितु, ननद प्रियंका, देवर राहुल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धुराला गांव निवासी राधा रानी ने बताया कि 10 मई 2022 को उसकी शादी टोबा गांव निवासी मनीष कुमार के साथ हुई थी। वह पूरा परिवार एक साथ रहता था। लगभग 4-5 महीने के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य विवाह में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद अब कार व सोने की चेन की डिमांड करने लगे। जिस कारण आरोपी उसे तंग करने लगे व मार पिटाई करने लगे। देवर राहुल व पति ने उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि 20 मई की रात को पति ने झगडे़ के दौरान गला दबाया व सिलेंडर खोलकर मारने की भी कोशिश की। चीख सुनकर घर के सभी सदस्य आए और उल्टा उसे ही बुरा भला कहा और मारने लगे। उस समय डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। थाने में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस ने अब मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें