फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर-34 में जल संकट के लिए एचएसवीपी ने जारी की निविदा

विज्ञापन
अमर उजाला के माई सिटी संस्करण में प्रका​शित  खबर की क​टिंग। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
अंबाला। सेक्टर-34 अर्बन एस्टेट के निवासियों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति और पाइपलाइन लीकेज की समस्या से जूझ रहे लोगों की परेशानी अब दूर होने की संभावना है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सुधार कार्य के लिए 1.68 लाख रुपये की खुली निविदा जारी की है। पिछले कुछ दिनों से सेक्टर 34 के लोेेगों को इस समस्या से काफी दिक्कत हो रही है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस समस्या को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था।
निविदा के तहत होंगे ये कार्य
सेक्टर 34 में जनस्वास्थ्य सेवाओं के वार्षिक रखरखाव के तहत जलापूर्ति लाइन में हो रही लीकेज की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न आकार के डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइप स्पेशल और सीआईडी जॉइंट्स उपलब्ध कराने और उन्हें लगाने का कार्य भी किया जाएगा, ताकि पानी की बर्बादी रुक सके और घरों तक पर्याप्त प्रेशर से स्वच्छ पेयजल पहुंच सके। एचएसवीपी अंबाला डिवीजन की ओर से जारी इस निविदा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार व एजेंसियां 18 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी बिड जमा कर सकते हैं। तकनीकी और वित्तीय बिड 19 नवंबर को अंबाला डिवीजन कार्यालय में खोली जाएगी।
विज्ञापन

एक माह में पूरा करना होगा काम
निविदा की शर्तों के मुताबिक, निविदा आवंटित होने के बाद संबंधित एजेंसी को 30 दिनों की समय-सीमा के भीतर मरम्मत और फिटिंग का पूरा काम खत्म करना होगा। निविदा में भाग लेने के लिए 1,250 रुपये टेंडर व प्रोसेसिंग फीस और 3,380 रुपये धरोहर राशि (ईएमडी) निर्धारित की गई है। विभाग के अधिकारियों कैलाश चंद्र काला, रवि कुमार और विवेक की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काम पूरा होने से सेक्टरवासियों को दूषित पानी और कम दबाव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अमर उजाला के माई सिटी संस्करण में प्रकाशित  खबर की कटिंग।- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें